वरीय एवं ग्रामीण एसपी ने खिरहर थाना का किया औचक निरीक्षण,लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के खिरहर थाना का एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने औचक निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं को गंभीरता से देखा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, सर्किल इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा तथा थाना के अन्य सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। एसएसपी ने थाना परिसर, माल खाना, हाजत, शस्त्रागार तथा दैनिक कार्यों की बारीकी से जांच की और लंबित मामलों व अभिलेखों की समीक्षा किए। उन्होंने थानाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को कानून- व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नही किए जाने का बात कहें। मामले की अनुसंधान गुणवत्ता पूर्ण करने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि मामले में निष्पक्ष तथा समयबद्ध कार्रवाई अनिवार्य है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों का शीघ्र निष्पादन तथा नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, के साथ ही नियमीत गस्ती को लेकर भी निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई ही आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करेगी। उन्होंने थाना में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी भी लिए और थाना मे आनेवाले शिकायत को गंभीरता से लेने तथा पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। साथ ही, कहा कि महिला, बुजुर्ग एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों को पहली प्राथमिकता पर निपटाया जाय। इस के साथ ही एस पी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, सरकारी संपत्तियों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों के अनुशासन की सराहना किए है। साथ ही आवश्यक सुधारों के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्र में नियमित गश्ती, रात्रि पेट्रोलिंग, बैंक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने और साइबर अपराधों के प्रति जन_जागरूकता फैलाने पर भी बल दिया गया। निरीक्षण के अंत में एसएसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित न्यायिक कार्रवाई तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने थाने की डायल-112 वाहन व अन्य सरकारी वाहनों को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया और निर्माणाधीन नए आदर्श थाना भवन का भी जायजा लिया। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार, नीरज कुमार तथा चौकीदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Join us on: