रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना आधार पर कार्वाई करते हुए 3000 बोतल नेपाल निर्मित सराब जब्त करने मे सफलता पाया है। थाना अध्यक्ष आनन्द कष्यप, एस आई अजय कुमार सिंह एवं मोनू राय के साथ संध्या गस्ती पर निकले हुए थें। इसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के सुन्दर नगर के बगीचे मे नेपाल निर्मित भारी मात्रा मे शराब खपाने के उद्देश्य से तस्कर द्वारा रखा गया है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई के लिए बिना देर किए बताए गए जगह पर पहुंच कर तलाशी अभियान चला या गया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम की नजर शराब के जखीरा पर परा। जिसे तत्काल जब्त कर थाना लाया गया। जहां अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर संलिप्तो की तलाश तेज कर दिया गया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष आनन्द कष्यप ने बताया है कि शराब कारोबारी द्वारा स्थानीय बाजार मे खपाने के उद्देश्य से नेपाल निर्मित शराब लाया गया था। जिसे सुन्दर पुर बगीचे मे रख कर खपाने का प्रयास किया जा रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर संध्या गस्ती मे निकले पुलिस टीम जब बताए गए जगह पर पहुंची तो शराब कारोबारी को इस बात की भनक लग गया और वे लोग शराब को लावारिस स्थित मे छोड़ कर वहां से भाग निकला। जिसके बात बरामद शराब को विधिवत जब्त कर थाना लाया गया है। जहां बिहार शराब बंदी कानून के सुसंगत धाराओ मे मामला दर्ज कर शराब कारोबारी का तलाश तेज कर दिया गया है। जल्द ही संलिप्तो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




