रिपोर्ट – प्रमोद, सीवान!
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र स्थित रैनी गांव में तत्कालीन सारण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( (DPO) अजीत अमर के पैतृक आवास पर छापेमारी शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम दारौंदा पुलिस बल के साथ छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई केवल सीवान तक सीमित नहीं है कुल पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ की जा रही है। टीम संबंधित दस्तावेजों, चल-अचल संपत्ति और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच में जुटी हुई है।सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है जिसमें अजीत आनंद पर तत्कालीन सारण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) के पद पर रहते हुए अवैध राशि वसूली के आरोप लगे थे। इन्हीं आरोपों की जांच के क्रम में आर्थिक अपराध इकाई ने विशेष अभियान चलाते हुए एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है।छापेमारी के दौरान आर्थिक।अपराध इकाई घर के दस्तावेजों, बैंक संबंधी कागजात, संपत्ति के रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच कर रही है। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की ओर से छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।




