रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
मोकामा : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्थित शिव शक्ति जगदंबा भवन के प्रांगण में 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान का लॉन्चिंग की शुरुआत 6 अगस्त 2026 को हुई ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारद्वाज पब्लिक सेंट्रल स्कूल के निर्देशक रौशन भारद्वाज जी तथा डीएवी पब्लिक स्कूल मोकामा की प्रिंसिपल डॉ०जया जायसवाल का बीके रोशनी बहन ने तिलक, पटका और पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया ।
इस मौके पर बीके निशा बहन जी ने कहा कि “नशा थोड़े समय के लिए जीवन के खालीपन को भरता है,इसके बाद वह पूरा जीवन ही खाली कर देता है” ।
रौशन भारद्वाज जी ने कहा कि “नशा मानव के दशा और दिशा को बदल देता है।नशा लक्ष्य की ओर जाने से रोकता है और भटकाव को पैदा करता है ।”
डॉ जया जायसवाल ने कहा कि “बच्चे ड्रग्स का सेवन मेंटल रिलैक्सेशन के लिए करते हैं । लेकिन यह परमानेंट समाधान नहीं है ।मेंटल रिलैक्सेशन के लिए मेडिटेशन और योगा ही परमानेंट समाधान है।”
अंत में बीके नमन भाई ने सबको नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई ।
वहीं DAV पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रिंसिपल डॉक्टर जया जायसवाल तथा शिक्षकों के साथ 640 छात्रों को भी नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा बीके निशा बहन जी द्वारा दिलाई गई ।
उच्च माध्यमिक विद्यालय दरियापुर में प्रिंसिपल प्रतिमा सिन्हा के साथ शिक्षकों तथा 182 छात्रों को बीके निशा बहन जी द्वारा नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई ।
राजकीय कृत बाटा मध्य विद्यालय हाथीदह में प्रिंसिपल शकुंतला कुमारी तथा शिक्षकों के साथ 165 छात्रों को बीके निशा बहन ने नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई ।
ज्ञात हो कि उच्च माध्यमिक विद्यालय दरियापुर तथा राजकीय कृत बाटा मध्य विद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों को संयुक्त रूप से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई ।
यह महाअभियान पूरे भारतवर्ष में 6 अगस्त से 20 अगस्त तक चलना है। जिसमें सभी सम्मानीय लोग भी QR कोड को स्कैन कर स्वयं अथवा परिवार सहित हिस्सा ले सकते है।



