प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में 6 जनवरी को समाज सुधार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे जिसकी तैयारी औऱ समीक्षा के लिए उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने बैठक कर समीक्षा की और सभा को निरीक्षण की
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में 6 जनवरी को समाज सुधार यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के होने वाले कार्यक्रम से पहले आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सह बेगूसराय की प्रभारी मंत्री रेणु देवी ने एक बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डीएम अरविंद कुमार वर्मा एसपी योगेंद्र सिंह समेत जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे एवं बारीकी से सभी विभागों में हो रहे विकास की समीक्षा की गई । समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री रेनू देवी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जहां बन रहे मंच एवं पंडाल का भी निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा कई विकास की योजनाएं चलाई जा रही हैं और आज इसी संबंध में पदाधिकारियों से विकास कार्य का प्रगति रिपोर्ट भी लिया गया एवं उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए गए। सीएम के यात्रा को लेकर नव पदस्थापित एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं हर रास्ते पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, वहीं कोरोना को लेकर मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।




