रिपोर्ट- अमित कुमार!
श्वेता गुप्ता वृद्धा पेंशन योजना को लेकर कहा कि जिन लाभार्थियों के खाते में पिछले दो महीने से पेंशन की राशि नहीं पहुंची है सरकार उस समस्या के समाधान पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खाते में राशि नहीं आई है वे संबंधित कार्यालय में आवेदन दें और आवेदन के बाद जांच करके उनके खाते में पेंशन की राशि भेजी जाएगी।
रोजगार सहायता योजना के तहत दो लाख रुपये दिए जाने के सवाल पर मंत्री ने बताया कि सरकार चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों के खातों में राशि भेज रही है। जो लोग पहले चरण में अपने रोजगार या स्वरोजगार की दिशा में काम शुरू करेंगे उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बाकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर श्वेता गुप्ता ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं ने प्रशांत किशोर का समर्थन किया है तो यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि उपचुनाव में एनडीए की हार की समीक्षा की आवश्यकता है और पार्टी इस पर गंभीरता से मंथन कर रही है ताकि भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।




