शोभाराम पंडा की रिपोर्ट
सर्द हवा एवं ठिठुरन भरी ठंड के बीच नववर्ष की पहली सोमवारी को बासुकीनाथ मन्दिर में उमड़ा श्रद्धालुओं की सैलाब
बासुकीनाथ (दुमका)
सर्द हवा के थपेड़ों एवं ठिठुरन भरी ठंड के बीच विभिन्न हिस्सों से आए हजारों शिवभक्तों ने पांच बजे सुबह से ही बाबा बासुकीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना शुरू कर की|जब बासुकीनाथ में लोग कनकनी एवं शीतलहरी के कारण अपने घरों में दुबके पड़े थे । उस समय बाहर से आये सैकड़ों शिवभक्तों की टोली आस्था एवं भक्ति से लबरेज़ होकर बासुकीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना एवं आरती कर रहे थे। पूजा अर्चना का यह सिलसिला समाचार लिखे जाने तक अनवरत जारी था । दर्जनों श्रद्धालुओं ने सुबह पाँच बजे मन्दिर का पट खुलने के बाद मन्दिर में जलार्पण किया।




