दीपक कुमार की रिपोर्ट
सरैयाहाट(दुमका)
हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग पर एक सेंट्रो कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी| जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए है| घायलों का इलाज के लिए सरैयाहाट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है|घटना रविवार रात की है, बताते चलें कि हँसडीहा चौक के समीप देवघर रोड पर एक ट्रक खड़ी थी,पीछे से आ रही एक सेंट्रो कार ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उसी ट्रक में फंसकर गई|घटना से घबराकर ट्रक ड्राईवर ट्रक लेकर भागने लगा और कार उसी ट्रक में फंसी रहने के कारण पीछे पीछे रगड़ाती चली गई|प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात में कोहरा ज्यादा था, जिससे ट्रक ड्राईवर ने ट्रक को रोड पर ही खडा कर दिया था ,घटना इसी कारण हुई है ।




