ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
शिकारीपाड़ा(दुमका)
शिकारीपाड़ा मुख्य सड़क से काठीकुंड तक बनाई जा रही सड़क के मरम्मतीकरण कार्य में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है|बताते चले कि पथ निर्माण विभाग दुमका द्वारा शिकारीपाड़ा से काठीकुण्ड सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य चल रहा है| मरम्मत की जा रही सड़क में काफी कम मात्रा में अलकतरा दिया जा रहा है|गिट्टी के बीच काफी छिद्र देखा जा रहा है|पैर मारने से ही गिट्टी उखड़ जा रही है| शिकारीपाड़ा से काठीकुंड तक कई जगह गिट्टी उखड़ गई है| सड़क लगभग 20 से 25 एमएम ऊंची की जा रही है परंतु साइड सोल्डर में मिट्टी नहीं भरा जा रहा है ना ही कार्यपालक अभियंता निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आ रहे हैं और ना ही सूचना पट्ट लगाया गया है| इस संबंध मे सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार भगत ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| उन्होंने विभाग से मांग की है कि गुणवत्ता की जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए उस पर उचित कार्रवाई की जाए|




