अवैध बालू खनन में ओकरी थानाध्यक्ष सुमन कुमार निलंबित, राहुल कुमार को मिली कमान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद के
ओकरी थाना के थानाध्यक्ष सुमन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह नगर थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार को ओकरी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस केंद्र से सब इंस्पेक्टर पवन कुमार दास को घोसी थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वहीं, पुलिस केंद्र में तैनात एसआई संजय कुमार और एसआई सुरुचि शर्मा को नगर थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, ओकरी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध बालू खनन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। आरोप था कि क्षेत्र में बालू का अवैध खनन और उससे जुड़ी गतिविधियां जारी रहीं, लेकिन अपेक्षित स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई।
इन शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक ने घोसी एसडीपीओ कृति कमल से मामले की जांच कराई। जांच के दौरान रात्रि गश्ती में अवैध बालू खनन से जुड़े मामले सामने आए और संबंधित साक्ष्य भी मिले। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष सुमन कुमार को निलंबित कर दिया गया तथा राहुल कुमार को ओकरी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई

Join us on: