मादक पदार्थ तस्कर को 18.88 कि०ग्रा० गांजा के साथ रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार!

SHARE:

समस्तीपुर से अरविंद कुमार

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र मे तकनिकी / मानवीय सूचना मिली कि गांजा तस्कर स्कूटी से गांजा छिपाकर सरसौना से ताजरपुर के तरफ जा रहा है। सूचना पर बंगरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुरादपुर बंगरा चौक पर चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान विकाश कुमार पिता-नानटून पासवान साकिन-माधोपुर सुस्ता, थाना-मनियारी, जिला-मुजफ्फरपुर को रोककर विधिवत NDPS की धारा-50 के तहत विधिवत नोटिश देकर तालाशी लिया गया। तालाशी के क्रम में विकाश कुमार के टी०वी०एस० कंपनी रजि०स०-BR33BP9773 से 18.88 कि०ग्रा० गांजा बरामद हुआ एवं विकाश कुमार के तालाशी के दौरान 01 मोबाईल बरामद हुआ। जिसे विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया है। इस संबंध में एन०एच० बंगरा थाना कांड स0-84/26, दिनांक-03.08.2026, धारा- 08, 20(b)(ii) (B) NDPS ACT दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त विकाश कुमार पिता-नानटून पासवान साकिन-माधोपुर सुस्ता, थाना-मनियारी, जिला-समसतीपुर द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया है कि ये गांजा को मुजफ्फरपुर के 01 व्यक्ति से लेकर ताजपुर के 01 व्यक्ति को देने जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस के द्वारा मुरादपुर बंगरा चौक पर इनको पकड़ लिया गया। अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ़्तार अपराधी

1- विकाश कुमार पिता-नानटून पासवान साकिन-माधोपुर सुस्ता, थाना-मनियारी, जिला-मुजफ्फरपुर

बरामदगीः-

1- टी०वी०एस० कंपनी रजि०स०- BR33BP9773 (घटना में प्रयुक्त)

2- गांजा-18.880 गांजा
3- मोबाइल-01

Join us on: