EO विमल कुमार हत्याकांड में सामने आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश!

SHARE:

रिपोर्ट – कुमार रवि!

बिहार के चर्चित EO हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उड़ाए होश, सिर कुचला, गर्दन की दोनों हड्डियां टूटीं, लिवर फटा; शरीर पर नहीं मिला धारदार हथियार का निशान”

बिहार के चर्चित कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई गंभीर खुलासे किए हैं। सासाराम में गठित मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम के बाद अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि विमल कुमार की मौत शरीर पर लगी कई गंभीर अंदरूनी चोटों (मल्टीपल हार्ड एंड ब्लंट इंजरी) के कारण हुई।

सिविल सर्जन के अनुसार, मृतक के सिर पर किसी भारी एवं कुंद वस्तु से जोरदार प्रहार किया गया था। इसके कारण सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं, गर्दन की दोनों हड्डियां टूट जाने से उनका दम घुट गया। सीने की दोनों ओर की कई पसलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त थीं, जबकि लिवर भी फट गया था।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि गले का थायरॉयड क्षेत्र पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। फेफड़ों, सीने तथा अन्य महत्वपूर्ण अंगों में गंभीर चोटें पाई गईं। अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव के कारण हृदय ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ड एंड ब्लंट इंजरी की पुष्टि हुई है। मृतक के शरीर पर किसी धारदार हथियार से वार या गोली लगने का कोई निशान नहीं मिला है। हालांकि, शरीर के लगभग सभी प्रमुख अंग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सिर, फेफड़ा, लिवर, सीना और गले में गंभीर चोटें थीं, जो अत्यंत निर्मम हमले की ओर संकेत करती हैं।

बाइट— डॉ. मणिराज रंजन, सिविल सर्जन, सासाराम।

Join us on: