रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
खबर मोतिहारीं से है जहाँ रात के अंधेरे में चोरों ने राम जानकी मंदिर में स्थापित पौराणिक अष्टधातु की मूर्ति को चोरी कर लिया । हलाकि पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए चोरी के मूर्ति के साथ एक चोर को भी पकड़ लिया है ।
मामला जिले के लखौरा थाना छेत्र के लखौरा चौक के समीप राम जनिकी मंदिर ही है ।
बताया जाता है कि मंदिर में रात के अंधेरे में कुछ चोर पहुचे और उसमें पौराणिक काल से अथापित राम लक्ष्मण सीता जी की अष्टधातु मूर्ति को चोरी कर भाग खड़े हुए । इस बीच जब लोग सुबह सुबह मंदिर में पूजा करने पहुचे तो देखा गया कि मंदिर से भगवन की मूर्ति गायब है जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी । जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान करते हुए बगल के ही चोर आमोद कुमार साह को पकड़ लिया और फिर पूछ ताछ के बाद उसने जहा मूर्ति को छुपाया था पुलिस उसे लेकर उसी जगह पर गई और फिर चोर ने जमीन में गाड़ी हुई मूर्ति को खुद निकाल कर पुलिस को सौपा । अब पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य लोगो के तलाश में जुट गई है । इधर इस घटना के बाद मोतिहारीं एसपी ने जिले भर के थाना के पदाधिकारियों को यह आदेश दिया है कि वे अपने छेत्र के पौराणिक सभी मंदिरों में लोगो को कह कर सीसीटीव लगवाए साथ ही इस घटना में एसपी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस के गस्ती पार्टी और चौकिदार को निलंबित कर दिया है ।




