रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
स्मैक के काले कारोबार को लेकर गैंगवार।दोनो पक्ष से एक एक युवक को लगी गोली।लगभग आधा दर्जन राउंड चली गोली।घायलों का अस्पताल में चल रहा ईलाज।
वैशाली में देर रात स्मैक के काले कारोबार में पैसे के लेन देन और मादक पदार्थ की डीलीवरी को लेकर दो गुट आपस मे भीड़ गए इस बीच दोनो गुट के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना में दो लोगो को गोली लग गई जबकि मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक की है।वहीं घटना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखा और एक हथियार भी बरामद किया है साथ तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि दोनो गुट मादक पदार्थ का कारोबार करते है इसी बीच कल मादक पदार्थ की एक खेप पहुंचने वाली थी जिसपर कब्जा करने और पुराने लेन देन के विवाद में पहले मारपीट शुरू हुई और बाद में दोनो तरफ से लगभग आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई।जिसमें दोनो गुट से एक एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।एसपी ने बताया कि मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है और दोनो तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है।बता दे कि गोली से घायल अजय मिश्रा के घर पर पिछले माह भी बम से हमला किया गया था जिसमें वह बाल बाल बच गया था।बहरहाल जिले में मादक पदार्थ का काला कारोबार तेजी से फैल रहा है जिसमें आए इस तरह की घटनाएं घट रही है।



