रिपोर्ट – अमित कुमार!
अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म बटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए बेटे करण देओल के साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में सनी देओल ने बताया कि वे पूरे हिंदुस्तान का दौरा करने वाले हैं और प्रमोशन की शुरुआत उन्होंने बिहार से करने का फैसला किया।
जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या यह पहली बार है जब वे इस फिल्म के लिए बेटे करण के साथ बिहार आए हैं, तो सनी ने कहा, “हां, करण इस फिल्म में मेरे साथ हैं और प्रमोशन के लिए भी मेरे साथ ही सफर कर रहे हैं।”
बातचीत खत्म होने पर सनी देओल ने कार में बैठने से पहले मीडिया और वहां मौजूद फैंस का धन्यवाद किया और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।




