अररिया में दिखा ‘हवा का बवंडर’ जोकीहाट का वीडियो वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

अररिया: जिले के जोकीहाट प्रखंड की सिसोना पंचायत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तेज गति से घूमती हुई हवा का विशाल गुबार दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों का दावा है कि अचानक उठी तेज घूमती हवा ने कुछ ही मिनटों में कई घरों की टीन की छतें उखाड़कर हवा में उड़ा दीं. वहीं, एक गड्ढे में भरा पानी भी हवा के दबाव से कई फीट ऊपर तक उड़ता दिखाई दिया. इस दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इस तरह का नजारा नहीं देखा था. वायरल वीडियो को लोग “चक्रवात” बताकर साझा कर रहे हैं. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही मौसम विभाग की ओर से इसे चक्रवात घोषित किया गया है.

क्या होता है चक्रवात
चक्रवात कम वायुदाब वाले क्षेत्र में बनने वाला विशाल मौसमी तंत्र होता है, जिसमें हवाएं तेज गति से गोल-गोल घूमती हैं। यह सामान्यतः समुद्र के गर्म पानी से ऊर्जा लेकर विकसित होता है और तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं तथा तबाही का कारण बनता है।
बवंडर और चक्रवात में अंतर
चक्रवात :-
समुद्र के ऊपर बनता है.इसका क्षेत्रफल सैकड़ों किलोमीटर तक हो सकता है.कई दिनों तक प्रभावी रह सकता है. तेज बारिश और तूफानी हवाएं लाता है.
बवंडर :
जमीन पर स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों में बनता है।
इसका आकार अपेक्षाकृत छोटा होता है. कुछ मिनटों तक ही रहता है. लेकिन इसकी हवा बेहद तेज होती है, जो टीन की छतें, पेड़ और हल्के ढांचे उखाड़ सकती है.
ऐसी स्थिति में क्या करें?
तुरंत किसी पक्के और सुरक्षित भवन में शरण लें.
खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें.
मौसम विभाग और जिला प्रशासन की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करें.
फिलहाल, जोकीहाट की सिसोना पंचायत का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

Join us on: