रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
औरंगाबाद। बारुण के धनौती गांव के समीप शनिवार की रात्रि डिहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद मगध आईजी विकास वैभव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी के चालक के द्वारा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो उसके बयान बराबर बदलते रहे। अंत में चालक ने स्वीकार किया कि अत्यधिक ड्यूटी में रहने के कारण व तनावग्रस्त हो गया था जिसके चलते उसने उनकी हत्या की है। आई सुनते हैं मगध आइजी ने और क्या कुछ कहा है



