छात्र आंदोलन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर किया अभद्र एवं हिंसक व्यवहार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

.संजय झा ने कहा प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था और बच्चों को माफ करने की बात कही गई थी…”
संजय झा: “देखिए, यह आंदोलन जब हुआ था, तो छात्रों की जो मूल बातें थीं, जो मुद्दे थे, वे तो जायज थे। लेकिन इस आंदोलन की आड़ में बहुत सारे ऐसे असामाजिक तत्व भी घुस गए थे जो अपना एजेंडा चलाने के लिए, अपनी राजनीति के लिए या किसी अन्य गुप्त मकसद के लिए वहाँ आ गए थे।
मैंने राज्यसभा में भी यह मुद्दा उठाया था कि कुछ ऐसे लोग भी आ गए थे जिन्हें दुबई से टिकट देकर भेजा गया था, जैसा कि मीडिया में रिपोर्ट हुआ था।
इसके अलावा, जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग इन लोगों ने किया—जैसा कि उन इंस्टाग्राम वीडियोज़ वगैरह में देखा जा सकता है—वह सामान्य नहीं है। किसी भी सम्मानजनक बातचीत में किसी के लिए भी ऐसी भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। और प्रधानमंत्री तो 140 करोड़ देशवासियों का प्रतिनिधित्व करते हैं; उनके पद से पूरे देश की प्रतिष्ठा और सम्मान जुड़ा हुआ है। वे दुनिया में देश का चेहरा हैं और उनकी वजह से आज पूरे देश और हर भारतीय का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग बिल्कुल अनुचित है। हालांकि प्रधानमंत्री विशाल हृदय के हैं, लेकिन कोई भी सामान्य व्यक्ति ऐसी बातें सुनकर आहत होगा।
यह बहुत जरूरी विषय है कि इस आंदोलन में घुसकर ऐसा काम करने वाले तत्वों की जांच हो और यह देखा जाए कि वे कौन लोग थे।”

​कल बीजेपी के एक विधान परिषद सदस्य (MLC) ने इस्तीफा दे दिया और कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र, दीपक प्रकाश, को मनोनीत

Join us on: