बैसा से ऊपर रंगनी भाया सिरसानाथ सड़क बदहाल, ग्रामीण आक्रोशित

SHARE:

जामा ब्यूरो की रिपोर्ट

विभागीय उदासीनता से सड़क बद से बद्तर,दो सालों से नहीं हुआ सड़क का जीर्णोद्धार

जामा(दुमका)

जामा प्रखंड क्षेत्र के बैसा चौक से ऊपररंगनी भाया सिरसानाथ जाने वाले सड़क जो जामा एनएच सड़क मार्ग को जोड़ती है बीते दो सालों से बुरी तरह जर्जर अवस्था में तब्दील हो गई है। प्रशासनिक उदासीनता से कारण अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है।ग्रामीणों की माने तो ऊपर रंगनी एवं सिरसा गाँव के पास बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं जहाँ अक्सर वाहन खराब होते रहते हैं और वाहन चालकों को रात रात भर सुबह होने का इंतजार करना पड़ता है| वाहन चालक सड़क मार्ग पर जान हथेली पर लेकर भगवान भरोसे चलने को मजबूर हैं।

सिरसा के ग्रामीण नीतेश कुमार ने बताया कि भुरभुरी पुल क्षति ग्रस्त होने के बाद से जामा बैसा बाईपास सड़क पर दबाव बढ़ गया है और सभी प्रकार के माल वाहक वाहन व भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं जिसके कारण इस सड़क की दशा बद से बदतर हो गई है| जगह जगह कई डोभा नुमा बड़े बड़े गड्ढे बन गए है| जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। लेकिन विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य नही कराया जा रहा है।
ग्रामीण सदाशिव कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण कराने को लेकर ग्रामीणों ने कई बार आवाज लगायी, धरना प्रदर्शन किया।सड़क पर धान रोपाई कर विरोध जताया गया परंतु अब तक सरकार का नींद नहीं खुली।
ग्रामीण नीतीश यादव ने कहा कि जर्जर हालत में सिरसानाथ मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है| कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है।ग्रामीणों का प्रदर्शन भी काम नही आया।यहां तक कि ज़न प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर आवाज उठाई इसके बावजूद भी विभाग नहीं जागा।
आशीष कुमार का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से आस टूट गई है।गहरे गड्ढे में कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन सरकार हादसे के बाद जगती है। जबकि यह सड़क काफी ब्यस्त रहती है।

Join us on:

Leave a Comment