रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार मधुबनी के निर्देशन में चलायी जा रही मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत् फुलपरास थाना पुलिस ने दिनांक 31/07/2026 को ब्राउन शुगर के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आवश्यक बरामदगी की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में— धीरज तिवारी (पिता रामनारायण तिवारी, सा. थाना-फुलपरास), कृष्ण कुमार तिवारी (पिता रामनारायण तिवारी, सा. थाना-फुलपरास) तथा राजा साह (पिता चुलहाई शाह, सा.-बथनाहा, थाना-फुलपरास) को पकड़ा है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर फुलपरास थाना की गश्ती टीम ने सत्यापन हेतु छापेमारी की और सूचना में बताया गया था कि अभियुक्त अपने घर व मेडिकल दुकान में ब्राउन शुगर रखकर छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बेचते हैं। पुलिस के द्वारा बताये स्थान पर पहुचने पर तीनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, परन्तु पुलिस बल के सहयोग से सभी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आगे विधिवत तलाशी में घर और दुकान से प्लास्टिक/स्टील के डब्बों तथा बर्तनों में रखकर कुल 38.85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। साथ ही आरोपी के कब्जे से भारतीय रुपए 3400/- तथा 01 मोबाइल फोन भी जब्त भी किया गया है और पूछताछ पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 30/07/2026 को सिकंदर पासवान (पिता बिशेसर पासवान, सा.- जोगिया, थाना- लदनियां) तथा एक रहमान नामक बंगाली व्यक्ति से यह ब्राउन शुगर खरीदी थी, जिसे बंगाल से लाया जाता है। गिरफ्तारधारी धीरज तिवारी ने यह भी बताया कि वह अपने ग्रामीण अमित तिवारी (पिता- झुनझुन तिवारी), जो बस इंचार्ज है, के सहयोग से इसकी बिक्री का कार्य करता था। मामले में फुलपरास थाना कांड संख्या 329/26 दिनांक 31/07/2026 के अंतर्गत सुसंगत दंड संहितागत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। पुलिस अभी भी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा अपराध संबंधी आपूर्ति श्रृंखला तथा संभावित आपराधिक नेटवर्क की शिनाख्त हेतु आगे की छानबीन जारी रखे हुए



