रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले भर मे आगामी 03 अगस्त से आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दिया गया है। जिस को लेकर
बिस्फी प्रखंड के भैरवा स्थित उगना महादेव मंदिर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियां की समिक्षा कर ने के लिए मधुबनी के वरिय एस पी योगेंद्र कुमार एवं एस पी शिवम धाकड़ ने भैरवा पहुंच कर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बलहा घाट, कोकिला चौक कंट्रोल रूम, रमुनिया मोड़ कंट्रोल रूम तथा भैरवा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, कंट्रोल रूम संचालन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। दोनों अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने तथा मेले के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया।
इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता मे है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में भगवान उगना महादेव के दर्शन-पूजन कर सकें।



