बालिका +2 उच्च विद्यालय के नए भवन का मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत परियोजना बालिका +2 उच्च विद्यालय, महीनाथपुर के नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर किया। इसके बाद सभी अतिथियों को मिथिला परम्परा के अनुसार पाग, माला और डोपटा से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नए विद्यालय भवन के निर्माण से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
कार्यक्रम में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, हरिचन्द्र शर्मा, आशीष कुमार, बी पी आर ओ सुरेश प्रसाद, थानाध्यक्ष कार्तिक भगत,रौशन जी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र छात्राओं सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Join us on: