:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां तेज रफ्तार हाईवे ट्रक ने पति-पत्नी को कुचल दिया। जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया साथ ही गाड़ी में तोड़फोड़ भी की!
इस दौरान काफ़ी देर तक तक एनएच 31 जाम रहने के कारण मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, और जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे, घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर के पास की है। मृत महिला की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी मोहम्मद जाफरान की पत्नी रशीदा खातून के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहम्मद जाफरान पत्नी को बाइक पर लेकर किसी काम के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार हवा ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोहम्मद जाफरान की पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति मोहम्मद जाफरान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जेसीबी के माध्यम से हाइवा को जब्त लिया, और लोगों को समझा कर मामला को शांत कराया, और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है, वहीं जख़्मी पति का ईलाज जारी है!



