:- मिथुन कुमार की रिपोर्ट!
खबर नालंदा जिले से है जहाँ दो पक्ष में जारी तनाव ने आज हिंसा का रूप ले लिया और मिली जानकारी के अनुसार कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग की गई जिसमें कुल 5 लोग जख्मी हो गये हैँ! मामला सिलाव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है!
सिलाव में कथित तौर पर जमकर गोलीबारी हुई है जिसमें 5 लोगों के जख़्मी होने की सूचना प्राप्त हुई है! लोगों ने दावा किया है की
बीते दो दिन से दोनों पक्ष में तनाव था ,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी,लेकिन जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की और आज भीषण हिंसक झड़प हो गई, पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने से बबाल मचा गया!
दावा किया गया कि सिलाव थाना क्षेत्र के मितवा गांव में दो जाति के बीच झड़प हो गई और मामला जातीय संघर्ष में बदल गया, जिसके बाद हुई हिंसक में कुल 5 लोग घायल हो गए हैं. वहीं इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है!
लोगों के अनुसार 28 जुलाई को आषाढी पूजा को लेकर दो जाति में विवाद हुआ था, जिसकी सूचना पुलिस को भी थी,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा शुक्रवार को दिखा, ज़ब फिर से दोनों पक्ष के बीच जमकर झड़प एवं गोलीबारी हो गयी. कहा जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है, वही इस मामले मे डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया पुलिस ने कई लोगो को हिरासत मे लिया है,तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है!



