अनियंत्रित होकर खाई में गिरा चार चक्का सवारी वाहन, कोई हताहत नहीं

SHARE:

गौतम चटर्जी की रिपोर्ट

रानीश्वर(दुमका)

दुमका -सिउड़ी मुख्य पथ अन्तर्गत मुड़जोड़ा के हाई लेबल पुल के पास एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन नियंत्रण खोकर खाई में गिरकर पलट गया हैं ।जानकारी के अनुसार वाहन का चालक एवं वाहन में सवार सभी लोग शराब के नशे में धुत थे| तारापीठ में पूजा कर बिहार वापस जाने के क्रम में दुर्घटना हुई हैं |प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चालक समेत सभी लोग बालबाल बच गए है|

Join us on:

Leave a Comment