नेताजी जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

SHARE:

प्रेमशंकर पाठक की रिपोर्ट

नाला(जामताड़ा)

नेताजी जयंती समारोह की तैयारीयों की समीक्षा को लेकर युवा सैनिक संघ की नाला इकाई की बैठक रविवार को इंटर काॅलेज परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संघ के संरक्षक महेश्वर घोष के द्वारा इस संबंध में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश सदस्यों को दिया। कार्यक्रम सूची का वितरण, सदस्यता शुल्क एवं सहयोग राशी का संकलन सहित कार्यक्रम स्थल पर पंडाल निर्माण आदि में सहयोग की अपील की गई। इसके अलावा बताया गया कि 22 जनवरी को दुमका सांसद सुनील सोरेन जबकि 23 जनवरी को विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। ज्ञात हो कि मुख्य रुप से आगामी 22 एवं 23 जनवरी को दो दिवसीय नेताजी जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ हीं समारोह के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों को अंतिम रुप दिया गया। ज्ञात हो कि 22 जनवरी को जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन, नेताजी रथयात्रा, रक्तदान शिविर जबकि 23 जनवरी को रन फाॅर नेताजी मैराथन दौड़, क्विज एवं नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात मंच पर अतिथियों का भाषण एवं पारितोषिक वितरण किया जाएगा। बैठक में महेश्वर घोष, राजु दास, कमल पैतंडी, सागर बर्मन, बबन कुमार, रसमय माजी, रामकृष्ण दास, कुंदन सिंह, अभिजीत दास, राजेश तिवारी, तापस भंडारी, आकाश चक्रवर्ती, देवाशीष मंडल, राजदीप मंडल, अभिजीत दां आदि सदस्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment