बाँकीपुर में मतदान जारी, डॉ. सीपी ठाकुर और सांसद विवेक ठाकुर ने किया मतदान!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

आज 30 जुलाई 2026 को पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ० सी०पी० ठाकुर अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके साथ उनके सुपुत्र और नवादा से सांसद विवेक ठाकुर भी मौजूद थे।

दोनों नेताओं ने भाग संख्या 144, बिहार राज्य पुस्तकालय प्राधिकार, डाकबंगला रोड स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद डॉ० सी०पी० ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट कीमती है और सभी नागरिकों को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपने भविष्य को ध्यान में रखकर सोच-समझकर वोट दें।

सांसद विवेक ठाकुर ने भी कहा कि बिहार में विकास और सुशासन के लिए मतदान जरूरी है। पिता और पुत्र को एक साथ बूथ पर देखकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दोनों नेताओं का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया। मतदान के बाद उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बांकीपुर क्षेत्र में सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और प्रशासन ने सभी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया है। डॉ० सी०पी० ठाकुर का इस उम्र में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रहना लोगों के लिए प्रेरणा का विषय बना हुआ है।

Join us on: