गला काटकर हत्या के मामले में 48 घंटा के अंदर 2 आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

सोमवार की रात्रि में मुसरीघरारी थाना अन्तर्गत ग्राम बनघरा टोल रूपौली वार्ड स0-07 में परिवारिक विवाद के कारण मृतक विजय दास साकिन-बनघरा टोल रूपौली वार्ड स0-07, थाना-मुसरीघरारी, जिला समस्तीपुर का धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दिया गया। जिस संबंध में मुसरीघरारी थाना कांड संख्या-121/26, दिनांक-28.07.2026, धारा-103 (1)/3(5) भा०न्या०स० दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता एवं संवेदशीलता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, सदर-1 समस्तीपुर के नेतृत्व में कांड का त्वरित उद्भेदन, साक्ष्य संकलन एवं गिरफ्तारी हेतु SIT का गठन किया गया। जिनके द्वारा तकनिकी/मानवीय सूचना के अधार छापेमारी कर नामजद अभियुक्त 1-जितेन्द्र कुमार उर्फ जितेन्द्र दास पिता-जीवछ दास साकिन-चांदचौर वार्ड स०-07, थाना-उजियारपुर, जिला-समस्तीपुर 2- अमन कुमार पिता-मुरारी दास साकिन-बनघरा टोल वार्ड स०-07 रूपौली, थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के पश्चात जितेन्द्र कुमार उर्फ जितेन्द्र दास अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। ये अपना अपराध स्वीकार किये है। इनके निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को उनके घर से बरामद किया गया है। ये अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताये कि ससुराल के बगल में इनके मामी इन्द्राणी देवी का घर है, जिनका इनके ससुर (मृतक) से जमीनी विवाद चलता है। ये अपने पत्नी भारती कुमारी के साथ मारपीट करते थे, इसी कारण इनके ससुराल वाले अपने पुत्री भारती कुमारी को इनको विदाई कर नहीं ले जाने दे रहे थे। इसी कारण गुस्सा में आकर अपने मामी इन्द्रानी देवी के पुत्र अमन कुमार के साथ मिलकर सोये अवस्था में अपने ससुर विजय दास का गला काटकर हत्या कर दिया गया।

घटनास्थल का निरीक्षण FSL टीम से कराया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल समस्तीपुर से कराया गया है। अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। बरामद चाकू को जॉच हेतु विधिवत विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार

1-निर्माता कुमार निकोलस दास पिता-जीवछ दास साकिन-चाँदचौर वार्ड स0-07, थाना-उजियारपुर, जिला-घर

2-अमन कुमार पिता-मुरारी दास साकिन बनघरा टोल वार्ड स0-07 रूपौली, थाना-मुसरीघरारी, जिला-
समस्तीपुर

बरामदगीः-

1-धारदार हथियार-01 (घटना में प्रयुक्त)

छापामारी दल में शामिल सदस्यों का नामः-

1- पु०नि० संदीप कुमार, अंचल निरीक्षक, मुफ्फसिल अंचल, ताजपुर

2- पु०अ०नि० राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुसरीघरारी थाना।

3- पु०अ०नि० रंगलाल साह, मुसरीघरारी थाना।

4- परि०पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, मुसरीघरारी थाना।

5- स०अ०नि० अभिमन्यु द्विवेदी, मुसरीघरारी थाना।

6- सशस्त्र बल मसरीघरारी थाना।

Join us on: