भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की अपील, बढ़ चढ़ कर लें मतदान में भाग!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मतदाताओं से अपील : लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर करें मतदान, विकास के लिए कमल पर लगाएं मुहर

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें मतदाता, भाजपा रचेगी जीत का नया कीर्तिमान : संजय सरावगी

बांकीपुर ने हमेशा विकास पर लगाया है भरोसा, इस बार भी कमल पर लगेगी मुहर : संजय सरावगी

समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा विकास की गति को देंगे नई उड़ान : संजय सरावगी

पटना, 29 जुलाई। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पूर्व मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने घर से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

उन्होने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब अधिक से अधिक लोग मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। हर एक वोट बांकीपुर के उज्ज्वल भविष्य, सुशासन और निरंतर विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने पिछले कई चुनावों में विकास, सुशासन और जनहित की राजनीति पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। यही कारण है कि यह क्षेत्र लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहा है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी बांकीपुर के मतदाता विकास और प्रगति की निरंतरता बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा बांकीपुर उपचुनाव में जीत का एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। जनता का व्यापक समर्थन भाजपा के साथ है और मतदाताओं का आशीर्वाद एक बार फिर कमल के पक्ष में मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है और इस बार भी रिकॉर्ड मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित, कर्मठ और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को विधानसभा में जनता का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।

उन्हें विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से विजयी होने के बाद नीरज कुमार सिन्हा बांकीपुर में विकास की जो रफ्तार पिछले वर्षों में बनी है, उसे और अधिक गति देने का कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Join us on: