रिपोर्ट – निभाष मोदी
भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट से हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर एक महीने तक चलने वाले इस विश्व प्रसिद्ध मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रावणी मेला 2026 ऐप का भी लोकार्पण किया। इस ऐप के जरिए शिवभक्तों को श्रावणी मेला से जुड़ी सभी सरकारी सुविधाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम का लाइव दर्शन कर सकेंगे वहीं कांवर यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ाव, स्वास्थ्य केंद्र, नियंत्रण कक्ष, आपातकालीन सेवाओं समेत मेला से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि यह डिजिटल पहल श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सरल और सुविधाजनक बनाएगी
उद्घाटन के साथ ही आस्था का महापर्व भी शुरू हो गया नमामि गंगे घाट पर उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान करने और गंगाजल भरने के बाद हजारों शिवभक्त ‘बोल बम’ और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना होने लगे। पूरे घाट क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला वहीं उद्घाटन समारोह और श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे नमामि गंगे घाट और आसपास के पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस बल, दंडाधिकारी, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया प्रशासन का दावा है कि पूरे श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं!




