नेपाल निर्मित शराब के साथ तस्कर को एसएसबी ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी जानकीनगर समवाय ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेपाल से शराब तस्कर कर ला रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से 9 लीटर नेपाल निर्मित शराब एवं एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान बासोपट्टी के कटैया गांव का 45 वर्षीय मनोज महतो के रूप किया गया है। जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल सीमा से लगभग 400 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में दुहबी बाजार-जानकीनगर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी से नेपाल की ओर से आता दिखाई दिया। जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 30 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद हुआ।
पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब नेपाल के दुहबी बाजार से खरीदकर अपने घर ले जा रहा था, जहां वह स्वयं सेवन करने के साथ-साथ चोरी-छिपे उसकी बिक्री भी करता था। जिसके बाद एस एस बी ने मौके पर जब्ती सूची तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त शराब, इलेक्ट्रिक स्कूटी और पकड़े गए तस्कर को स्थानीय थाना को आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर सुपुर्द कर दिया।
इस संबंध में बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया है कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज के विरुद्ध आवस्यक कार्वाई करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on: