ब्यूरो रिपोर्ट दुमका
गोपीकांदर(दुमका)
प्रखंड अंतर्गत झुठीचापड़ गांव के निवासी सेवानिवृत्त अनुमंडल पदाधिकारी सह संताली साहित्यकार निर्मल बीके सोरेन (70) का शनिवार सुबह दुमका के खिजूरिया स्थित निजी घर में निधन हो गया है। उनके निधन से संताली साहित्य जगत में अपूर्ण क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार स्व निर्मल बीके सोरेन कोलकाता दुरसंचार विभाग में अनुमंडल पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद संताली साहित्यकार जगत में विख्यात थे। वह दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, रांची समेत पश्चिम बंगाल में संताली साहित्यकार के रूप में विख्यात थे। वह संताली पुस्तक जूग- सीरीजोल, समेत कई पुस्तकों का उनके द्वारा संताली से अनुवाद कर प्रकाशित किया जा चुका है। वर्तमान में वह संताली लेटरेचर एंड क्लचर सोसाइटी में सचिव के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।




