रेलब्रिज निर्माण का गतिरोध एसडीएम ने किया इस शर्त पर दूर!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा की रिपोर्ट!

राजेंद्र सेतु के समानांतर बंद है रेल ब्रिज निर्माण में आए व्यवधान को बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार के द्वारा दूर कर लिया गया है ।
किसानों के साथ हाथीदह स्टेशन रेलवे परिसर में एक बैठक कर एसडीएम सुमित कुमार ने इस समस्या का समाधान किया ।
एसडीएम के साथ बाढ़ के डीसीएलआर अनिल कुमार आर्य भी मौजूद रहे।
इसके साथ ही कई अंचल अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही, आज सुबह-सुबह भारी पुलिस व्यवस्था के साथ रेल ब्रिज निर्माण में लगी कंपनी इरकॉन प्रशासनिक अमला के साथ पहुंची, और उसके बाद एसडीएम ने इस गतिरोध को समाप्त कराया ।
उन्होंने कहा कि जिन किसानों को आपत्ति है वे हमारे पास आएं अपने कागजात साथ लाएं, उनका समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही जिस किसान को समस्या है उनकी समस्या का समाधान करने के लिए एसडीएम ने एक टीम गठन करने की बात कही है । जो कई अमीनो की टीम होगी जो मापी कर यह तय कर देगी की जमीन कहां से रेलवे की है और कहां से किसानों की जिससे सारे समस्या का समाधान सदा के लिए हो जाएगा।
बाइट:- सुमित कुमार SDM बाढ़

Join us on:

Leave a Comment