रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात के मामले सामने आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना के एक चौकीदार के भतीजे रूपेश पासवान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना को हरलाखी थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव के समीप सोहपुर कलना मुख्य सड़क अंजाम दिया गया, जहां अज्ञात हमलावरों ने सुनसान जगह पर यूवक के उपर कई ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके पर ही रूपेश को छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक रूपेश पासवान महथौर गांव का रहने वाला था। वे किसी शादी समारोह में काम करने के लिए सोहपुर गया गांव गया था। देर रात को हुए हमले के बाद साथ गए एक युवक किसी तरह रूपेश के शव को उसके घर पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने शोर-शराबा किया। घटना को लेकर मृतक के पिता मदन पासवान व माता उर्मिला देवी ने बताया है कि रूपेश की शादी पांच वर्ष पहले लौठवा गांव में हुई थी और उसकी दो नाबालिग बेटियां हैं। उनकी पत्नी तीन दिनों से मायके गई हुई है, इसलिए घर पर फिलहाल बहु मौजूद नहीं है। घटना की सूचना पाकर बासोपट्टी तथा हरलाखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जांच- पड़ताल किया। सूचना मिलने पर बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार, हरलाखी थाना प्रभारी रंजीत कुमार, बासोपट्टी थाना प्रभारी कार्तिक भगत तथा फोरेंसिक प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल व मृतक के घर पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने एवं घटना को लेकर जांच परताला मे जूट गए। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है तथा घटनास्थल से प्राप्त सबूतों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस ने प्रारम्भिक जानकारी में कहा कि हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज, वारदात के समय आसपास मौजूद लोगों के बयानों तथा मोबाइल लोकेशन की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने में लगी हुई है। परिजन व ग्रामीण दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
प्रशासन ने लोगों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वही प्रशासन ने घटना के संबंध मे विस्तृत रिपोर्ट मिलने पर आगे जानकारी साझा करने की बात कहा है। किसी भी जानकारी की पुष्टि होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा सार्वजनिक कर दिया जाएगा।




