ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
नववर्ष पर श्रद्धालुओं ने सिरसानाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा से मांगा आशीर्वाद
तातलोई समेत विभिन्न पिकनिक स्पॉटो पर डीजे साउंड पर थिरके युवा
जामा(दुमका)
जामा प्रखंड अंतगर्त फौजदारी बाबा के रूप में प्रसिद्ध सिरसानाथ मंदिर में शनिवार को नववर्ष के अवसर पर सुबह से ही यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, यात्रियों ने बाबा मंदिर में पुजा अर्चना कर नववर्ष मनाया।
पूजा अर्चना के बाद सिरसानाथ नदी किनारे लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाते नजर आए| ज्यादातर लोग दुमका रामगढ़ जामा आदि जगहों से आये| श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ पुजा अर्चना कर नववर्ष में जीवन मंगलमय हो इसके लिए बाबा भोले नाथ से कामना की एवं जीवन सुखमय हो इसके लिए आशीर्वाद मांगा।
इधर प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट के रूप में शुमार तातलोई में शनिवार को गर्म जल कुंड में स्नान करने वाले सैलानियों एवं पिकनिक मनाने वाले यात्रियों का सुबह से जमावड़ा लगा रहा। जगह – जगह नदी बीच एवं नदी किनारे परिवार के साथ पिकनिक मनाने वाले सैलानी आनंद उठाते नजर आये। नव युवक मंडली डीजे के साथ आंनद उठा रहे थे तो सपरिवार आने वाले नदी किनारे एवं गर्म कुंड के आस पास पिकनिक मनाते नजर आये। कहीं कहीं युवा बड़े – बड़े डीजे साउंड लेकर डांस कर ठुमका लगाते नजर आए तो बाहर से आने वाले यात्रियों ने गर्म जलकुंड मे स्नान कर और भोजन कर नववर्ष का आनंद उठाया ।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।



