रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया।शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है। मृतक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के सगाही कॉलोनी निवासी हरदेयाल पासवान के 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।बताया गया कि प्रिंस अपने चार दोस्तों के साथ मोरहर नदी में नहाने गया था।इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।सूचना मिलते ही शेरघाटी पुलिस स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देर शाम तक तलाश अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली।
रविवार दोबारा शुरू किए गए खोज अभियान में काफी प्रयास के बाद किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।मां सरिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है।पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में नदी के खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है।
बाईट मृतक की मां
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गयाजी



