तेजप्रताप की गिरफ्तारी से भड़के तेजस्वी, सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को सीधी चेतावनी दी है।

तेजस्वी यादवअगर छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे कल तक वापस नहीं लिए गए और उन्हें रिहा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय जनता दल सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा
आज पटना पहुंचे तेजस्वी यादव अपनी मां के साथ थे और उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में सरकार और छात्रों के बीच जो समझौता हुआ था उसमें साफ लिखा था कि आंदोलन में शामिल सभी लोगों पर लगे केस वापस लिए जाएंगे लेकिन बिहार में इसके उल्टा काम हो रहा है
उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में छात्रों को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है उन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उनके कई विधायकों को भी गिरफ्तार किया गया है और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है
तेजस्वी ने कहा कि यह सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है और लोकतंत्र में विरोध की जगह को खत्म करना चाहती है उनके अनुसार बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और प्रशासन विपक्ष के नेताओं को दबाने में लगा हुआ है
उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकार और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं उन पर केस करना अन्याय है सरकार को तुरंत फैसला लेना चाहिए अन्यथा राजद सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी
तेजस्वी ने यह भी कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं उनके साथ अन्याय हुआ तो राजद चुप नहीं बैठेगी
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बांकीपुर उपचुनाव नजदीक इस मुद्दे को तेजस्वी बड़ा बनाना चाहते हैं ताकि युवा वोटरों को अपने पक्ष में किया जा सके
दूसरी तरफ सरकार पर दबाव बढ़ रहा है कि वह या तो केस वापस ले या फिर आंदोलन का सामना करे
अब सबकी नजर कल तक सरकार के फैसले पर है कि वह क्या कदम उठाती है और बिहार की राजनीति किस दिशा में जाती है

Join us on:

और पढ़ें