“मन की बात” सुनने के बाद बाँकीपुर को लेकर क्या बोले नितिन नबीन?

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

.मन बात की बांकीपुर कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण सुना, टेक्सटाइल को मिलेगा नया आयाम नितिन नवीन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण रविवार को पूरे देश के साथ बिहार की राजधानी पटना में भी बड़े उत्साह के साथ सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के कदमकुआं स्थित वर्णवाल भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय आमजनों के साथ सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ता भी वर्णवाल भवन पहुंचे थे। प्रधानमंत्री के संबोधन को बड़े स्क्रीन पर प्रसारित किया गया ताकि सभी लोग एक साथ बैठकर इसे सुन सकें।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों के साथ ‘मन की बात’ सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री हर महीने देश की जनता से सीधे संवाद करते हैं। यह संवाद सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह देश के कोने कोने में बैठे आम नागरिकों की आवाज को मंच देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब हम सभी कार्यकर्ता और आमजन एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री की बात सुनते हैं तो एक अलग ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस होती है। उन्होंने इसे सुखद आनंद बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषयों को जमीनी स्तर तक ले जाएं और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वच्छता, जल संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत जैसे मुद्दों पर लगातार मार्गदर्शन करते हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

‘मन की बात’ सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने मीडिया से बात करते हुए बिहार सरकार के कामकाज पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार को बिहार में काम करते हुए 100 दिन पूरे हो गए हैं और इस छोटी अवधि में ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार सृजन पर है। पिछले 100 दिनों में कई नई योजनाओं की शुरुआत हुई है और लंबित परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर नितिन नवीन ने विशेष रूप से टेक्सटाइल सेक्टर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल और हस्तकरघा की पुरानी परंपरा रही है। लेकिन लंबे समय से इस क्षेत्र को वह पहचान नहीं मिल पाई थी जिसके वह हकदार थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारे कार्यकाल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार में टेक्सटाइल के काम को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए नई टेक्सटाइल नीति लाई जाएगी, क्लस्टर बनाए जाएंगे और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे न सिर्फ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि बिहार के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा मिलने से बिहार की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम मिलेगा और राज्य आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाएगा।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए ऐसे सामूहिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाइट – नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

Join us on:

और पढ़ें