गया में उत्पाद विभाग की महा-कार्रवाई: 187 मामलों में जब्त 2 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब पर चली बुलडोजर ।

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

गया जी। जिला अधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर गया जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन, पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त पहल पर स्थानीय पुलिस थानों, उत्पाद थानों और रेल थानों द्वारा कुल 187 मामलों (कांडों) में जब्त की गई अवैध देसी-विदेशी शराब, महुआ स्पिरिट और बीयर की भारी खेप को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। नष्ट की गई इस शराब की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।डोभी चेकपोस्ट प्रांगण में शराब पर चली जेसीबीशराब विनष्टीकरण की यह बड़ी कार्रवाई गया जिले के डोभी चेकपोस्ट स्थित समेकित जांच चौकी (उत्पाद विभाग) के प्रांगण में की गई। न्यायालय और जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में जब्त शराब की हजारों बोतलों और ड्रमों को मैदान में फैलाकर जेसीबी मशीन से कुचल दिया गया।

2 करोड़ की शराब की गई जमींदोज: उत्पाद निरीक्षकमौके पर मौजूद उत्पाद निरीक्षक राम प्रीत कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि विभिन्न थानों और चेकपोस्टों पर छापेमारी के दौरान जब्त की गई महुआ, बीयर, देसी और विदेशी शराब को विनष्ट किया गया है। इसकी कुल कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने साफ संदेश दिया कि जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।मौके पर मौजूद रहे ये आला अधिकारीपूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए मौके पर भारी प्रशासनिक अमला तैनात रहे

अलाउद्दीन अंसारी (प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी)
प्रखंड विकास पदाधिकारी (बाराचट्टी)अंचल अधिकारी (डोभी)राम प्रीत कुमार (उत्पाद विभाग निरीक्षक)उत्पाद विभाग के सभी अधिकारी और पुलिस बल।

बाइट, राम प्रिति कुमार उत्पाद निरीक्षक
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गयाजी

Join us on: