सीतामढ़ी। शाहिद रजा
बड़ी खबर सीतामढ़ी से है सीतामढ़ी में देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है बाइक सवार अपराधियों ने दिनेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बाजार में मौजूद लोगों ने घायल को ठेले पर लादकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की है।
घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ पुलिस वालों के साथ पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। शनिवार की रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सदर अस्पताल में भारी संख्या में लोग पहुंचे।
बाईट : परिजन




