छात्रो ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर जताया आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका मधुबनी मुख्य मार्ग पर स्थित बी एम कालेज रहिका के छात्र संघ द्वारा आयोजित प्रदर्शन एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। हला की छात्रों मे शिक्षा मंत्री के खिलाफ आक्रमण तो था लेकिन कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम मे कालेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
मौके पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुमार गौरव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है। राममंदिर का चंदा चोरी करने के बाबजूद भी सरकार धर्म को बचाते बचाते अब धर्मेंद्र को बचाने में लग गई है। सरकार छात्र के खिलाफ ना इंसाफी कर रही है। छात्रो के भविष्य से खिलबाड़ कर रही है। यदि अविलंब शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं लिया गया तो छात्र युवा सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगा। सरकार एक तरफ कह रही है युवा ही हमारे देश के भविष्य है और दूसरे तरफ पेपर लिक, प्रतियोगिता परिक्षा रद्द कर हमरे भविष्य को अंधकार मे धकेलने का काम कर रही है। वही बोलने पर पुलिस को आगे कर छात्रों को पीटा जा रहा है। लोकतंत्र को ये सरकार खत्म करदेना चाहती है। प्रशासन को आगे करके छात्रों को डराया धमकाया जाता है ताकि छात्र अपनी आवाज को नहीं उठा सके। छात्रों को मरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। छात्र आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। इतना नही सरकार के तानाशाही का आलम ये है की उन कर पेटगन से फायर कर घायल किया जा रहा है, टी आर के गोले दागे जाते है, छात्राओं के साथ दिल्ली पुलिस का गंदा बरक्कत देख कर तो सर्म भी सर्मिंदा हो जाय। फिर भी सरकार को सर्म नही आ रही है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफा से कम पर हम लोग मानने बाले नही है। कार्यक्रम स्थल पर आंदोलनकारीयों ने जम कर नारेबाजी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यबस्था को देखते हुए पुलिस की सतर्कता दिखाई दिया। तो वही पुलिस एवं छात्र नेता मे तिखी वहस से माहौल गर्माता रहा। इतना होते हुए भी छात्र संघ के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम शातिपूर्ण संपन्न हुआ।

Join us on: