रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
गया जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जदयू की बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के पति स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गया जिला परिषद कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय बिंदी यादव के आदमकत प्रतीमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा स्मरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. बिंदी यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हुए विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि स्वर्गीय बिंदी यादव ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और गरीबों के हित में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके विचार, कार्यशैली और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य था, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. शीतल प्रसाद यादव सहित गया, जहानाबाद और अरवल से पहुंचे हजारों समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बाईट मनोरमा देवी बेलागंज विधायिका
बाईट – नैना देवी जिला परिषद अध्यक्ष
बाईट – शीतल यादव जिला परिषद उपाध्यक्ष
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गयाजी



