रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना निकल कर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में दो आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार की है, वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब पीड़ित नाबालिग छात्रा कोचिंग जा रही थी उसी समय रास्ते में आरोपितों द्वारा बेहट गांव के एक कलमबाग मे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में पीड़िता ने बुधवार को आरएस थाना में लिखित आवेदन देकर थाना क्षेत्र के भखरौली गांव निवासी विभीषण ठाकुर पर दुष्कर्म करने तथा उसके सहयोगी ओम प्रकाश पर घटना में सहयोग करने का आरोप लगाई है।
थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया है कि दिए गए आवेदन पर आरएस थाना कांड संख्या 84/2026 दर्ज कर लिया गया है। दोनों नामजद आरोपितों के विरुद्ध अग्रेत्तर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। वही अभी पीड़ित परिजन से लेकर पुलिस खुलकर बताने से बचते नजर आ रहे है। दवे जुवान लोगो ने मानवता को शर्मसार करने वाली इस तरह के घटना आलोचना कर रहे है।



