रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिनाथपुर इंडो नेपाल बॉर्डर पर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से नाला की सीमा से बाहर बनाए गए निर्माण को तोड़कर हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस और एसएसबी की टीम भी मौजूद रही।
जानकारी के अनुसार, महिनाथपुर बॉर्डर क्षेत्र में नाला की जमीन से बाहर किए गए निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। निर्धारित स्थल पर पहुंची टीम ने जेसीबी के माध्यम से निर्माण को हटाया और अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौके पर तैनात रहे।
इस दौरान अंचलाधिकारी विकास कुमार, थानाध्यक्ष कार्तिक भगत सहित एसएसबी एवं बिहार पुलिस की टीम मौजूद रही। प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से बॉर्डर क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के बीच हड़कंप देखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपयोग और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।



