मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के नये भवन से स्वास्थ्य व्यवस्था को दी नई सौगात!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के नये भवन से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को एक बड़ी सौगात दी ।

है। इस नये भवन में विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं और सेवाएं अब आम जनता के लिए उपलब्ध होंगी। साथ ही जिला औषधि भंडार गृह पटना और राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में कुल 105 नए आईसीयू बेड और 70 वेंटिलेटर युक्त गहन चिकित्सा इकाइयों के साथ 24 घंटे आपातकालीन सेवा शुरू की गई है।

राज्य सरकार ने लोक निजी साझेदारी के तहत हब एवं स्पोक मॉडल पर निःशुल्क पैथोलॉजी सेवा भी आरंभ की है। इसके पहले चरण में 11 हब लैब बनाई गई हैं जहां सभी मशीनें और उपकरण स्थापित कर जांच की सुविधा दी जाएगी, और इनसे जुड़ी 221 स्पोक लैब में नमूने लिए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में भी अब निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।

इस पहल से जिलों और अनुमंडल स्तर पर ही लोगों को महंगी जांच, आईसीयू, वेंटिलेटर और डायलिसिस जैसी सुविधाएं बिना खर्च के मिल सकेंगी, जिससे सरकारी अस्पतालों पर भार कम होगा और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल पाएगा।

Join us on: