:- ब्यूरो रिपोर्ट!
मोहनिया जांच चौकी पर छापेमारी, 3 सैप जवान और 1 होमगार्ड गिरफ्तार
ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप, 83 हजार 300 कैश और 4 मोबाइल जप्त
मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
वियो कैमूर मोहनिया समेकित जांच चौकी पर छापेमारी कर पुलिस ने ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में 3 सैप जवान और 1 होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान मौके से 83 हजार 300 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर जांच चौकी पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई।
गिरफ्तार जवानों में 3 सैप के जवान और 1 होमगार्ड का जवान शामिल है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने मौके से 83,300 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण




