शिक्षक और रसोइया को आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़की छात्रा,ग्रामीणों ने स्कुल में ताला जड़कर किया बवाल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

मामला बेगूसराय जिले के भगवान पुर प्रखंड के कादराबाद गांव का है, जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक अरविंद कुमार चौधरी पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह विद्यालय के रसोईया से अवैध संबंध रखते हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को छठी वर्ग की एक छात्रा ने अरविंद कुमार चौधरी एवं विद्यालय की रसोइया को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। लेकिन जैसे ही शिक्षक एवं रसोइया की नजर छात्रा पर पड़ी तो पहले तो उसे बहलाने फूसलाने की कोशिश की गई। और बाद में महिला रसोइया ने छात्रा के घर पर जाकर हंगामा किया एवं गाली गलौज की तथा धमकी भी दी। लेकिन छात्रा ने पूरा वाक्या अपने परिजनों को बताया तब परिजनों के द्वारा ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई और आज जब विद्यालय खुला उसी वक्त ग्रामीण वहां पहुंच गए और तालाबंदी कर हंगामा करने लगे। इस बीच रसोईया के द्वारा अपने पक्ष में सफाई भी दी गई और छात्रा को ही गलत बताया गया। हंगामा की बात सुनकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उक्त मामले की पूरी जांच की जाएगी और यदि यह मामला सत्य पाया जाता है एवं प्रधान शिक्षक अरविंद कुमार चौधरी पर सख्त विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। तत्पश्चात ग्रामीण शांत हुए। लेकिन इस बीच पढ़ाई पूरी तरह बाधित रही । लेकिन यहां सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि यदि शिक्षा के मंदिर में ही ऐसी घटना सामने आती रहेगी तो छात्रों को कैसा संस्कार मिलेगा?

बाइट – आरोपी शिक्षक, सिकंदर पासवान
बाइट- संजय यादव BEO बछवाड़ा
बाइट – छात्रा व ग्रामीण

Join us on: