रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल :- जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीनिया पंचायत के गांधीनगर टेंगरी वार्ड संख्या-05 निवासी बाल कृष्ण सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में ऑल इंडिया रैंक 17,232 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गाँव, प्रखंड एवं सुपौल जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सुनील की इस सफलता को लेकर क्षेत्र के लोगों ने उन्हे बधाई दी है । इस अवसर पर सुनील के पैतृक गांव गाँधी नगर टेंगरी में रविवार की शाम सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता बैद्यनाथ मेहता सहित कई गण्यमान्य व बुद्धजीवी लोग शामिल हुए। राजद नेता श्री मेहता ने सुनील की इस सफलता को लेकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सुनील को फूल की माला पहनाकर उनका हौसला अपजाहिल की। उन्होंने कहा कि सुनील की इस सच्ची लगन व मेहनत ने उनके परिवार ही नहीं बल्कि समाज व जिले को गौरवान्वित किया है। यह पल गौरव का पल है। नीट प्रवेश परीक्षा बड़ा ही टप होता है लेकिन सुनील ने नीट में जो सफलता हाशिल की है यह काबिले तारीफ है। कहा कि दिल मे अगर सच्ची लगन व जज्वा हो तो कठिन से कठिन कार्य भी आसान व सुलभ हो सकता है। सुनील के पिता बालकृष्ण सिंह, माता जयमाला देवी, चाचा प्रकाश कुमार सिंह, चाची निराला देवी सहित पूरे परिवार ने इस सफलता को वर्षों की मेहनत और लगन का परिणाम बताया। परिजनों ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सुनील जल्द ही एक सफल डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे। वहीं सम्मान समारोह के दौरान सुनील कुमार सिंह ने कहा, “मेरा लक्ष्य केवल डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि समाज सेवा करना है। मैं कम खर्च में अधिक से अधिक लोगों का इलाज कर उनकी मदद करना चाहता हूँ, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।” मौके पर मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षक लाल बहादुर सिंह, तारानंद सिंह, रमेश सिंह, बुधु सिंह,अशोक सिंह, कुशेश्वर सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, उपमुखिया बीरेंद्र यादव ,समिति जोगानंद यादव ने कहा कि सुनील की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। पूरे गाँव में उत्सव जैसा माहौल रहा और सभी ने सुपौल जिले के इस होनहार बेटे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




