अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही व पैसा मांगने का आरोप!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

जिले मे सरकारी अस्पतालों पर उठाए जाते रहे है सबाल

मधुबनी जिले के सरकारी अस्पतालों पर लगातार उठाते रहे सालो के बिच फिर एक बार जयनगर अनुमंडल अस्पताल में नवजात शिशु के मृत्यु के पश्चात परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर ईलाज में लापरवाही बरतने तथा प्रसव के नाम पर रुपैया मांगने का गंभीर आरोप लगाया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। जानकारी के अनुसार जयनगर के कमला रोड वार्ड सात निवासी आंचल कुमारी को रविवार सुबह प्रसव के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराना बताया गया। परिजनों के अनुसार प्रसव के बाद नवजात शिशु की मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित महिला के परिजन अंजली कुमारी एवं सविता कुमारी ने आरोप लगाया है कि प्रसव कराने से पहले अस्पताल के एक कर्मी द्वारा पांच हजार रुपये लिए गए। उनका कहना है कि नवजात की मृत्यु के बाद भी संबंधित कर्मी द्वारा दोबारा रुपये की मांग की गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से न्याय दिलाने की अपील की है। दूसरी ओर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। वेसे तो जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों मे आज दिन प्रसव के दौरान नवजातों की मौत के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरुद्ध लापरवाही बरतने एवं पैसे लेने की बात परिजनों द्वारा उठाए जाते रहे है। जिस के जवाब मे अस्पताल कर्मियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपो को चिकित्सक बेबुनियाद बता कर अपना पल्लू झारते रहे है। लेकिन यहा सबाल उठना लाजमी है कि जिले के सरकारी अस्पतालों मे नवजातों की मौत कबतक होती रहेगी। वही नवजातों के मौत के बाद परिजनों द्वारा उठाए जा रहे एक समान सबालो को कब तक बेबुनियाद बता कर अपने दोष से अस्पताल प्रशासन पल्लू झारते रहें गें।

Join us on: