रिपोर्ट- संतोष कुमार पांडेय!
लखीसराय के पीरीबाजार थाना क्षेत्र से बड़ी खबर। बेनीपुर रेल अंडरपास के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
शनिवार सुबह राहगीरों ने अंडरपास के पास शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीरीबाजार थाना अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की गई। जमीन पर खून के निशान और कुछ दूरी पर एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मोबाइल को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी और लापता युवकों की जानकारी खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों से मामले का खुलासा होगा। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत का असली कारण और हत्यारे की पहचान हो पाएगी।



